मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

उत्तराखंड में EVM जांच आज से, मतदाता सूची पुनरीक्षण नवंबर से

23 Oct 2026, 11:50 AM • मानवाधिकार मीडिया

देहरादून। उत्तराखंड में आगामी चुनावी तैयारियों के मद्देनजर आज 23 अक्टूबर से सभी जिलों में ईवीएम-वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) शुरू हो रही है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में यह जांच पारदर्शी तरीके से की जाएगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में हुई बैठक में 12 नवंबर से मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की भी घोषणा की गई। इसके तहत पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज करा सकेंगे।

अभियान के तहत 12 नवंबर को प्रारूप सूची प्रकाशित होगी और 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।