मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

यूपी पुलिस की बड़ी कामयाबी, साइबर ठगी के 635 करोड़ फ्रीज

23 Oct 2026, 05:19 AM • मानवाधिकार मीडिया

लखनऊ। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने पिछले एक साल में साइबर ठगी के मामलों में विभिन्न बैंकों में 635 करोड़ रुपये फ्रीज कराए हैं। इससे हजारों लोगों की धनराशि सुरक्षित रखने में मदद मिली है।

पुलिस स्मृति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में डीजीपी ने कहा कि अपराध और अपराधियों को कतई बर्दाश्त न करने की नीति के तहत पुलिस के कामकाज में सुधार के लिए 10 प्राथमिकताएं तय की गई हैं। इनमें छोटे अपराधों पर अंकुश, गिरोहबंद अपराधियों और माफिया के खिलाफ कार्रवाई शामिल है।

डीजीपी ने बताया कि ‘जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट’ पहल समेत सड़क सुरक्षा उपायों से 2026 की पहली छमाही में दुर्घटनाओं में 9 प्रतिशत और मौतों में 10 प्रतिशत की कमी आई, जिससे 1000 से अधिक लोगों की जान बची। नशा तस्करी के खिलाफ इस साल 6000 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार किए गए, 36 हजार किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्त हुआ और 26 गिरोहों का भंडाफोड़ हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी लखनऊ में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी।