मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

19 साल की सरकारी नौकरी छोड़ सक्रिय राजनीति में उतरेंगे डॉ. निशांत त्रिपाठी, 2027 में फरेंदा से चुनाव लड़ने का ऐलान

07 Sep 2026, 11:34 AM • मानवाधिकार मीडिया

समाजसेवा को जीवन समर्पित करने का फैसला, ऐतिहासिक कमला निवास को फिर जनसेवा का केंद्र बनाने की तैयारी

महराजगंज। वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. निशांत त्रिपाठी ने सक्रिय राजनीति में आने का फैसला किया है। उन्होंने केंद्र सरकार की 19 साल पुरानी सरकारी नौकरी छोड़कर अपना पूरा जीवन समाजसेवा को समर्पित करने की बात कही है।

डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि वह वर्ष 2027 में फरेंदा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। उनका पैतृक गांव विशुनपुर अदरौना भी इसी विधानसभा क्षेत्र में आता है।

डॉ. निशांत त्रिपाठी का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल सत्ता या पद हासिल करना नहीं है। वह उन लोगों की आवाज बनना चाहते हैं, जिनकी समस्याएं अक्सर दब जाती हैं या उचित मंच तक नहीं पहुंच पातीं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, “धनबल और बाहुबल से रावण राजा बन सकता है, रामराज नहीं। मैं रामराज स्थापित करने आया हूं।”

ऐतिहासिक कमला निवास फिर बनेगा जनसेवा का केंद्र

गोरखपुर के बेतियाहाता स्थित ऐतिहासिक कमला निवास को एक बार फिर जनसेवा का केंद्र बनाने की तैयारी है। यह भवन राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों से जुड़े इतिहास का गवाह रहा है।

बताया जाता है कि कमला निवास में देश के प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू, उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम, पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री वी. के. कृष्ण मेनन और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी जैसे प्रमुख नेता आ चुके हैं।

एक समय कमला निवास राजनीतिक चर्चाओं, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं पर संवाद का प्रमुख केंद्र रहा। डॉ. निशांत त्रिपाठी इसी विरासत को आगे बढ़ाने की बात कह रहे हैं।

उनकी प्राथमिकता गरीब, वंचित और पीड़ित लोगों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाना है। वह संवैधानिक और प्रशासनिक प्रक्रियाओं के माध्यम से उनके समाधान में सहयोग करने की बात कहते हैं। डॉ. त्रिपाठी के अनुसार, उनके पास आने वाले व्यक्ति की आर्थिक या सामाजिक स्थिति मायने नहीं रखेगी, बल्कि उसकी समस्या और जरूरत सबसे अहम होगी।

संबंधित ख़बरें

CM योगी क्यों लिखते हैं जनता के नाम पाती? खुद दिया जवाब, बोले- ‘आपकी आवाज ही पाती की वास्तविक शक्ति’ सीएम योगी प्रदेश के युवाओं को बांटेंगे 25 लाख टेबलेट, बोले- ‘हमारा प्रयास युवा प्रतिभा के आड़े न आए संसाधनों का अभाव’ ‘पलट दिया अखिलेश’, ओवैसी ने साधा निशाना, चंद्रशेखर की तारीफ में पढ़े कसीदे अलीगढ़ में मंत्री संदीप सिंह के सगाई समारोह में दिखा CM योगी का दिलचस्प अंदाज, प्रेमलता सिंह की डांट और कल्याण सिंह की विरासत का किया जिक्र सपा-कांग्रेस के बीच सीट-शेयरिंग को लेकर 17 नवंबर को होगी अहम बैठक, कांग्रेस ने मांगीं 181 सीटें कांग्रेस को यूपी में कितनी सीटें चाहिए? सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा