250 करोड़ से होगा लखनऊ में विकास, रामायण की थीम पर बनेगा लक्ष्मण पार्क; सड़क निर्माण के लिए भी बजट पास
लखनऊ में महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में 250 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है, जिनमें सड़कों, नालों, कूड़ा प्रबंधन और पार्कों का निर्माण शामिल है। रामायण थीम पर लक्ष्मण पार्क और बच्चों के लिए खिलमिल पार्क समेत थीम पार्कों के विकास के लिए 12 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। शहर के विभिन्न वार्डों में सड़क निर्माण के प्रस्तावों को भी हरी झंडी मिल गई है।
स्रोत: Dainik Jagran — पूरी ख़बर यहाँ पढ़ें: https://www.jagran.com/uttar-pradesh/lucknow-city-lucknow-gets-250-cr-for-development-ramayana-lakshman-parks-40427721.html