मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

आज यूपी के सभी बूथों पर विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप लगेंगे

24 Oct 2026, 04:44 AM • मानवाधिकार मीडिया

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे नागरिकों और युवाओं को एक बार फिर मौका मिल रहा है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आज यानी 24 अक्टूबर को प्रदेश के सभी बूथों पर विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप आयोजित किए जाएंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के अनुसार सभी बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे।

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एसआईआर-2026 के बाद सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिक और पहली बार मतदाता बनने वाले युवा फॉर्म-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं। वहीं मतदाता सूची में दर्ज नाम, पते या अन्य विवरण में सुधार के लिए फॉर्म-8 भरा जा सकता है। नागरिकों की सहायता के लिए प्रत्येक मतदेय स्थल पर हेल्प डेस्क भी सक्रिय रहेगी और पूरे अभियान की निगरानी सभी जिलों में की जाएगी।

ऑफलाइन आवेदन करने वालों को नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, जन्म एवं निवास से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित छायाप्रतियां और उपलब्ध होने पर परिवार के किसी सदस्य के मतदाता पहचान पत्र की संख्या साथ ले जाने के लिए कहा गया है। फॉर्म-6 ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से भरने की सुविधा के बारे में भी पात्र मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा।

संबंधित ख़बरें

CM योगी क्यों लिखते हैं जनता के नाम पाती? खुद दिया जवाब, बोले- ‘आपकी आवाज ही पाती की वास्तविक शक्ति’ सीएम योगी प्रदेश के युवाओं को बांटेंगे 25 लाख टेबलेट, बोले- ‘हमारा प्रयास युवा प्रतिभा के आड़े न आए संसाधनों का अभाव’ ‘पलट दिया अखिलेश’, ओवैसी ने साधा निशाना, चंद्रशेखर की तारीफ में पढ़े कसीदे अलीगढ़ में मंत्री संदीप सिंह के सगाई समारोह में दिखा CM योगी का दिलचस्प अंदाज, प्रेमलता सिंह की डांट और कल्याण सिंह की विरासत का किया जिक्र सपा-कांग्रेस के बीच सीट-शेयरिंग को लेकर 17 नवंबर को होगी अहम बैठक, कांग्रेस ने मांगीं 181 सीटें कांग्रेस को यूपी में कितनी सीटें चाहिए? सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा