अमेरिका में मंदिर हमले की साजिश नाकाम, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार
अमेरिका में श्री वेंकटेश्वर मंदिर में सामूहिक हमले की साजिश नाकाम कर दी गई है। 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी नवरात्रि के पहले दिन हमले की योजना बनाकर मंदिर पहुंचा था, लेकिन उसकी राइफल जाम हो गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने आरोपी के पास से राइफल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं। खबरों के मुताबिक आरोपी ने कहा था कि वह भारतीयों को मारने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता। घटना के बाद मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और भारतीय समुदाय में दहशत का माहौल है। अमेरिकी एजेंसियां मामले की गहन जांच कर रही हैं।