दुर्ग में महिला ने सीलबट्टे से हमला कर भाई को उतारा मौत के घाट, चंद घंटों में खुला हत्या का राज
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र के ग्राम गोड़पेण्ड्री में पारिवारिक विवाद में एक बहन ने अपने भाई की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार 34 वर्षीय धन्नी धनकर ने भाई धर्मेन्द्र पाल की शराब की लत से परेशान होकर सीलबट्टे से उसके सिर पर वार किए। पूछताछ में आरोपी ने हत्या स्वीकार कर ली है और पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया सीलबट्टा जब्त कर लिया है।
स्रोत: Navbharat Live — पूरी ख़बर यहाँ पढ़ें: https://navbharatlive.com/chhattisgarh/durg/durg-woman-kills-brother-stone-grinder-attack-murder-mystery-solved-hours-rkb06