Betul Crime News : चोरी की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, चोरी गई ओमनी वैन बरामद
बैतूल में कोतवाली पुलिस ने ओमनी वैन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी मनीष उर्फ यश (26) को गिरफ्तार कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी की निशानदेही पर चोरी गई वैन (MP48D0493) बरामद कर ली गई। 7 नवंबर को सारणी निवासी ज्ञानदेव राणे की वैन गुणवंत बाबा मंदिर के पास से चोरी हुई थी, जिस पर धारा 305(बी) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
स्रोत: Gyan Wani — पूरी ख़बर यहाँ पढ़ें: https://www.gyanwani.com/41435/