मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

अशोक लीलैंड चौकी प्रभारी उत्कर्ष त्रिपाठी का नोएडा तबादला, सरोजनीनगर पुलिस ने सम्मान के साथ दी विदाई

23 Aug 2026, 05:17 PM • मानवाधिकार मीडिया

– थाना प्रभारी राजदेव प्रजापति ने कार्यकाल की सराहना की, पुलिसकर्मियों ने माला पहनाकर और केक कटवाकर किया सम्मान

शकील अहमद

सरोजनी नगर, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर थाना परिसर में थाना प्रभारी राजदेव प्रजापति के नेतृत्व में रविवार को अशोक लीलैंड चौकी के पहले प्रभारी उप निरीक्षक उत्कर्ष त्रिपाठी के नोएडा स्थानांतरण पर विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित बीट प्रभारियों एवं पुलिसकर्मियों ने मिलकर उप निरीक्षक उत्कर्ष त्रिपाठी से केक कटवाया तथा पुष्प माला पहनाकर उनका सम्मान किया।

इस मौके पर थाना प्रभारी राजदेव प्रजापति ने कहा कि उत्कर्ष त्रिपाठी अशोक लीलैंड चौकी के पहले प्रभारी रहे हैं।

उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान ड्यूटी को निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाया। उन्होंने उत्कर्ष त्रिपाठी के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इसी क्रम में एसएसआई हरद्वारी लाल ने भी उत्कर्ष त्रिपाठी की कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में इसी तरह निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहें, यही उनकी शुभकामना है।

विदाई कार्यक्रम के दौरान उप निरीक्षक अमर जीत मिश्रा, उप निरीक्षक आशीष, उप निरीक्षक बीर भान सिंह, उप निरीक्षक हरीश चंद्र, उप निरीक्षक चंद्र भान, हेड कांस्टेबल ब्रजेन्द्र, हेड कांस्टेबल जय प्रकाश, कांस्टेबल धर्मेन्द्र, कांस्टेबल कपिल मिश्रा सहित समस्त थाना स्टाफ एवं महिला पुलिसकर्मी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने उप निरीक्षक उत्कर्ष त्रिपाठी के साथ बिताए कार्यकाल को याद किया और उनके आगामी कार्यक्षेत्र के लिए शुभकामनाएं दीं।

संबंधित ख़बरें

CM योगी क्यों लिखते हैं जनता के नाम पाती? खुद दिया जवाब, बोले- ‘आपकी आवाज ही पाती की वास्तविक शक्ति’ सीएम योगी प्रदेश के युवाओं को बांटेंगे 25 लाख टेबलेट, बोले- ‘हमारा प्रयास युवा प्रतिभा के आड़े न आए संसाधनों का अभाव’ ‘पलट दिया अखिलेश’, ओवैसी ने साधा निशाना, चंद्रशेखर की तारीफ में पढ़े कसीदे अलीगढ़ में मंत्री संदीप सिंह के सगाई समारोह में दिखा CM योगी का दिलचस्प अंदाज, प्रेमलता सिंह की डांट और कल्याण सिंह की विरासत का किया जिक्र सपा-कांग्रेस के बीच सीट-शेयरिंग को लेकर 17 नवंबर को होगी अहम बैठक, कांग्रेस ने मांगीं 181 सीटें कांग्रेस को यूपी में कितनी सीटें चाहिए? सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा