मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आज से तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर

23 Oct 2026, 11:51 AM • मानवाधिकार मीडिया

रांची। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंच रहे हैं। शाम सात बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनके स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

24 और 25 अक्टूबर को रांची में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक होगी, जिसका उद्घाटन नितिन नवीन करेंगे। बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा होगी।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक गिरिडीह विधानसभा के प्रस्तावित उपचुनाव और 2029 के चुनावों की तैयारियों पर भी मंथन होगा। कार्यकर्ताओं में राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर उत्साह है।