मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

रांची में पचास लाख की डकैती का खुलासा, छह गिरफ्तार

24 Oct 2026, 04:45 AM • मानवाधिकार मीडिया

झारखंड की राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई 50 लाख रुपये से ज्यादा की डकैती का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस मामले में एक महिला समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से 4.24 लाख रुपये नकद, इनोवा और स्कॉर्पियो समेत दो लग्जरी कारें और आठ मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक 13 अक्टूबर की सुबह करीब 7 से 8 बजे के बीच रिंग रोड स्थित आदर्श नगर कॉलोनी में रामाशंकर प्रसाद के घर डकैती हुई थी। हथियारों से लैस अपराधी घर में घुसे और परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर नकदी, सोने-चांदी और हीरे के जेवरात समेत कीमती सामान लूटकर फरार हो गए थे। लूटे गए सामान की कुल कीमत 50 से 60 लाख रुपये के बीच बताई गई है।

जांच में पता चला कि बिहार से जुड़े इस संगठित गिरोह ने वारदात से पहले करीब एक महीने तक घर की रेकी की थी। अपराधियों को पता था कि सुबह 7 से 8 बजे के बीच परिवार के पुरुष सदस्य बाहर निकल जाते हैं और घर में बुजुर्ग व महिलाएं ही रहती हैं। रांची के एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी अमर कुमार पांडेय के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्यों और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से यह सफलता हासिल की।

संबंधित ख़बरें

उत्तराखंड में वन्यजीव अपराधों पर लगेगी लगाम, गढ़वाल और कुमाऊं में बनेंगी वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल यूनिट Betul Crime News : महिला को ब्लैकमेल कर बदनाम करने की धमकी देने वाला 5 हजार रुपए का इनामी आरोपी गिरफ्तार दुर्ग में महिला ने सीलबट्टे से हमला कर भाई को उतारा मौत के घाट, चंद घंटों में खुला हत्या का राज मुंबई क्राइम ब्रांच में बड़ा फेरबदल, टाइगर श्रॉफ-रोहित शेट्टी फायरिंग केस छीने कांग्रेस के जिला महासचिव ने वकील को उतारा मौत के घाट, मामूली विवाद पर चलाई पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां बदायूं में अपराध बेलगाम: दातागंज के बाद सहसवान में बेरहमी से कत्ल, दहशत में पूरा जिला