मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

बरेली में गैस रिसाव से धमाका, मकान तबाह, महिला गंभीर झुलसी

23 Oct 2026, 11:40 AM • मानवाधिकार मीडिया

बरेली। शहर में शुक्रवार को एक मकान में गैस रिसाव के बाद हुए जोरदार धमाके से हड़कंप मच गया। धमाका इतना तेज था कि मकान के दरवाजे उखड़ गए और खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे पहले बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया और बाद में हालत गंभीर होने पर दिल्ली रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि घर में खाना बनाते समय गैस रिसाव हो रहा था, जिसकी भनक किसी को नहीं लगी। अचानक हुए धमाके से आसपास के घरों में भी दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में गैस सिलेंडर से रिसाव की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गैस उपकरणों की समय-समय पर जांच कराएं और रिसाव की गंध आते ही तुरंत सावधानी बरतें।

संबंधित ख़बरें

CM योगी क्यों लिखते हैं जनता के नाम पाती? खुद दिया जवाब, बोले- ‘आपकी आवाज ही पाती की वास्तविक शक्ति’ सीएम योगी प्रदेश के युवाओं को बांटेंगे 25 लाख टेबलेट, बोले- ‘हमारा प्रयास युवा प्रतिभा के आड़े न आए संसाधनों का अभाव’ ‘पलट दिया अखिलेश’, ओवैसी ने साधा निशाना, चंद्रशेखर की तारीफ में पढ़े कसीदे अलीगढ़ में मंत्री संदीप सिंह के सगाई समारोह में दिखा CM योगी का दिलचस्प अंदाज, प्रेमलता सिंह की डांट और कल्याण सिंह की विरासत का किया जिक्र सपा-कांग्रेस के बीच सीट-शेयरिंग को लेकर 17 नवंबर को होगी अहम बैठक, कांग्रेस ने मांगीं 181 सीटें कांग्रेस को यूपी में कितनी सीटें चाहिए? सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा