मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

दानापुर में विसर्जन शोभायात्रा के दौरान फायरिंग, युवक को गोली

23 Oct 2026, 11:41 AM • मानवाधिकार मीडिया

दानापुर। बिहार के दानापुर में विसर्जन शोभायात्रा के दौरान हुई फायरिंग से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि शोभायात्रा देखने के दौरान रजिस्ट्री कार्यालय के पास दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। बीच-बचाव करने पहुंचे सागर कुमार नामक युवक को एक युवक ने गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद आरोपी अपने तीन साथियों के साथ मौके से फरार हो गए। घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना से इलाके में तनाव का माहौल है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि विवाद के कारणों की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संबंधित ख़बरें

उत्तराखंड में वन्यजीव अपराधों पर लगेगी लगाम, गढ़वाल और कुमाऊं में बनेंगी वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल यूनिट Betul Crime News : महिला को ब्लैकमेल कर बदनाम करने की धमकी देने वाला 5 हजार रुपए का इनामी आरोपी गिरफ्तार दुर्ग में महिला ने सीलबट्टे से हमला कर भाई को उतारा मौत के घाट, चंद घंटों में खुला हत्या का राज मुंबई क्राइम ब्रांच में बड़ा फेरबदल, टाइगर श्रॉफ-रोहित शेट्टी फायरिंग केस छीने कांग्रेस के जिला महासचिव ने वकील को उतारा मौत के घाट, मामूली विवाद पर चलाई पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां बदायूं में अपराध बेलगाम: दातागंज के बाद सहसवान में बेरहमी से कत्ल, दहशत में पूरा जिला