मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

दिल्ली-पटना के बीच दूसरी वंदे भारत, कानपुर से गुजरेगी

23 Oct 2026, 04:02 PM • मानवाधिकार मीडिया

कानपुर। त्योहारों के मौसम में दिल्ली और बिहार के बीच सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत मिली है। उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली और पटना के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस की दूसरी जोड़ी चलाने का फैसला किया है। रेलवे बोर्ड से मंजूरी के बाद इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।

ट्रेन संख्या 02254 नई दिल्ली से पटना के लिए 22 अक्टूबर से 26 नवंबर तक हर रविवार, मंगलवार और गुरुवार को रवाना होगी। वहीं ट्रेन संख्या 02253 पटना से नई दिल्ली के लिए 24 अक्टूबर से 28 नवंबर तक हर शनिवार, सोमवार और बुधवार को चलेगी। पहले से चल रही वंदे भारत (02252/02251) के साथ अब शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह के छह दिन दोनों दिशाओं में यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।

यह ट्रेन अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा होकर चलेगी। नई दिल्ली से सुबह 08:35 बजे चलकर यह रात 21:30 बजे पटना पहुंचेगी। सफर करीब 12 घंटे 55 मिनट का होगा, जबकि वापसी में 13 घंटे 30 मिनट लगेंगे। ट्रेन 20 डिब्बों वाली पूरी आरक्षित होगी और इसमें कैटरिंग की सुविधा भी मिलेगी। पानी भरने के लिए कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज और पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर विशेष ठहराव दिया गया है।

संबंधित ख़बरें

CM योगी क्यों लिखते हैं जनता के नाम पाती? खुद दिया जवाब, बोले- ‘आपकी आवाज ही पाती की वास्तविक शक्ति’ सीएम योगी प्रदेश के युवाओं को बांटेंगे 25 लाख टेबलेट, बोले- ‘हमारा प्रयास युवा प्रतिभा के आड़े न आए संसाधनों का अभाव’ ‘पलट दिया अखिलेश’, ओवैसी ने साधा निशाना, चंद्रशेखर की तारीफ में पढ़े कसीदे अलीगढ़ में मंत्री संदीप सिंह के सगाई समारोह में दिखा CM योगी का दिलचस्प अंदाज, प्रेमलता सिंह की डांट और कल्याण सिंह की विरासत का किया जिक्र सपा-कांग्रेस के बीच सीट-शेयरिंग को लेकर 17 नवंबर को होगी अहम बैठक, कांग्रेस ने मांगीं 181 सीटें कांग्रेस को यूपी में कितनी सीटें चाहिए? सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा