दिवाली पर 1.89 करोड़ परिवारों को मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर
दीपावली से पहले उत्तर प्रदेश के 1.89 करोड़ से अधिक उज्ज्वला लाभार्थी परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल के लिए आर्थिक राहत मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को लखनऊ के लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 1,500 करोड़ रुपये की सब्सिडी सीधे लाभार्थियों के आधार-प्रमाणित बैंक खातों में भेजेंगे। यह राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी।
स्रोत: AkshatTimes — पूरी ख़बर यहाँ पढ़ें: https://akshattimes.com/1-89-crore-families-will-receive-a-free-gas-cylinder-on-diwali/