मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

एटा गांव में डेंगू के सात मरीज मिलने से हड़कंप

25 Oct 2026, 11:38 AM • मानवाधिकार मीडिया

एटा जिले के अलीगंज ब्लॉक क्षेत्र के गांव हत्सारी में डेंगू का प्रकोप फैल गया है, जहां एक साथ सात मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। गांव में बड़ी संख्या में लोग वायरल बुखार से भी पीड़ित हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है और ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव का दौरा कर जांच की। डेंगू के संभावित 19 मरीजों की जांच कराई गई, जिनमें सात की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। गढौली में भी एक डेंगू मरीज मिला है। डेंगू पीड़ितों को मेडिकल कॉलेज के संचारी वार्ड में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य टीम को गांव में नियमित रूप से मौजूद रहकर मरीजों की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।

बचाव के लिए ग्रामीणों को घरों के आसपास पानी जमा नहीं होने देने, कूलर और अन्य पात्रों में भरे पानी को नियमित रूप से बदलने तथा मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने गांव में शिविर लगाकर मरीजों की जांच और उपचार की व्यवस्था भी की है, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

संबंधित ख़बरें

CM योगी क्यों लिखते हैं जनता के नाम पाती? खुद दिया जवाब, बोले- ‘आपकी आवाज ही पाती की वास्तविक शक्ति’ सीएम योगी प्रदेश के युवाओं को बांटेंगे 25 लाख टेबलेट, बोले- ‘हमारा प्रयास युवा प्रतिभा के आड़े न आए संसाधनों का अभाव’ ‘पलट दिया अखिलेश’, ओवैसी ने साधा निशाना, चंद्रशेखर की तारीफ में पढ़े कसीदे अलीगढ़ में मंत्री संदीप सिंह के सगाई समारोह में दिखा CM योगी का दिलचस्प अंदाज, प्रेमलता सिंह की डांट और कल्याण सिंह की विरासत का किया जिक्र सपा-कांग्रेस के बीच सीट-शेयरिंग को लेकर 17 नवंबर को होगी अहम बैठक, कांग्रेस ने मांगीं 181 सीटें कांग्रेस को यूपी में कितनी सीटें चाहिए? सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा