मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

गौरी बिहार में नाले की समस्या पर पार्षद गीता देवी गुप्ता सख्त, मौके पर बुलाए नगर निगम अधिकारी

30 Aug 2026, 02:42 AM • मानवाधिकार मीडिया

– जनता की परेशानी सुनकर नाराजगी जताई, अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण और विस्तृत सर्वे

शकील अहमद

सरोजनी नगर, लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर स्थित गौरी बिहार में जेपी लॉन के पास लंबे समय से नाले और जल निकासी की समस्या से परेशान क्षेत्रवासियों की शिकायत पर शनिवार, 29 अगस्त 2026 को पार्षद गीता देवी गुप्ता मौके पर पहुंचीं। उन्होंने क्षेत्र का निरीक्षण करने के साथ स्थानीय लोगों से उनकी समस्याएं सुनीं।

नाले और जल निकासी की स्थिति देखने के बाद पार्षद ने नाराजगी जताते हुए समस्या को गंभीरता से लिया और तत्काल संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाया।

उनके निर्देश पर कैलाश, एई, अशोक, जेई और नगर निगम के लेखपाल सचिन कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पूरे क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ विस्तृत सर्वे किया।

निरीक्षण के दौरान पार्षद गीता देवी गुप्ता ने अधिकारियों को नाले की मौजूदा स्थिति, जल निकासी में आ रही बाधाओं तथा क्षेत्रवासियों को आवागमन में हो रही परेशानियों से अवगत कराया।

उन्होंने कहा कि आम जनता को लंबे समय तक इस प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। समस्या का स्थायी और प्रभावी समाधान कराना प्राथमिकता है।

क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता ने भी इस जनसमस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों के समक्ष मामला रखा तथा जनहित में आवश्यक कार्रवाई जल्द कराने का अनुरोध किया, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।

पार्षद गीता देवी गुप्ता ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि जनता की समस्याओं को अनदेखा नहीं किया जाएगा। नाले की समस्या के स्थायी समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

मौके पर मौजूद क्षेत्रवासियों ने समस्या को गंभीरता से सुनने, तत्काल अधिकारियों को बुलाने और स्थलीय सर्वे कराने के लिए पार्षद गीता देवी गुप्ता का आभार जताया।

संबंधित ख़बरें

CM योगी क्यों लिखते हैं जनता के नाम पाती? खुद दिया जवाब, बोले- ‘आपकी आवाज ही पाती की वास्तविक शक्ति’ सीएम योगी प्रदेश के युवाओं को बांटेंगे 25 लाख टेबलेट, बोले- ‘हमारा प्रयास युवा प्रतिभा के आड़े न आए संसाधनों का अभाव’ ‘पलट दिया अखिलेश’, ओवैसी ने साधा निशाना, चंद्रशेखर की तारीफ में पढ़े कसीदे अलीगढ़ में मंत्री संदीप सिंह के सगाई समारोह में दिखा CM योगी का दिलचस्प अंदाज, प्रेमलता सिंह की डांट और कल्याण सिंह की विरासत का किया जिक्र सपा-कांग्रेस के बीच सीट-शेयरिंग को लेकर 17 नवंबर को होगी अहम बैठक, कांग्रेस ने मांगीं 181 सीटें कांग्रेस को यूपी में कितनी सीटें चाहिए? सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा