मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

हमीरपुर में तालाब का दूषित पानी, लाखों की मछलियां मरीं

23 Oct 2026, 11:40 AM • मानवाधिकार मीडिया

हमीरपुर। जिले के मुस्करा कस्बे में ठेके पर लिए गए इटकिरी तालाब में पाली जा रही हजारों मछलियों की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई। मत्स्य पालन कर रहे बाबूराम का आरोप है कि तालाब में गंदगी और दूषित पदार्थ मिलाए जाने से मछलियां मरी हैं, जिससे उन्हें करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

बाबूराम ने इस मामले में ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि तालाब का पानी अचानक दूषित हो गया और देखते ही देखते मछलियां तैरती हुई नजर आने लगीं। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए।

पीड़ित ने प्रशासन से जांच और मुआवजे की मांग की है। मत्स्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पानी के नमूने लेकर जांच कराई जाएगी और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

संबंधित ख़बरें

CM योगी क्यों लिखते हैं जनता के नाम पाती? खुद दिया जवाब, बोले- ‘आपकी आवाज ही पाती की वास्तविक शक्ति’ सीएम योगी प्रदेश के युवाओं को बांटेंगे 25 लाख टेबलेट, बोले- ‘हमारा प्रयास युवा प्रतिभा के आड़े न आए संसाधनों का अभाव’ ‘पलट दिया अखिलेश’, ओवैसी ने साधा निशाना, चंद्रशेखर की तारीफ में पढ़े कसीदे अलीगढ़ में मंत्री संदीप सिंह के सगाई समारोह में दिखा CM योगी का दिलचस्प अंदाज, प्रेमलता सिंह की डांट और कल्याण सिंह की विरासत का किया जिक्र सपा-कांग्रेस के बीच सीट-शेयरिंग को लेकर 17 नवंबर को होगी अहम बैठक, कांग्रेस ने मांगीं 181 सीटें कांग्रेस को यूपी में कितनी सीटें चाहिए? सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा