JAMSHEDPUR : ईद मिलादुन्नबी को लेकर साकची थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
जमशेदपुर, झारखंड। आगामी 26 अगस्त को ईद मिलादुन्नबी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर आज साकची थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई।
बैठक में जुलूस के रूट और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। तय हुआ कि विभिन्न क्षेत्रों – मानगो, साकची, टिनप्लेट, गोलमुरी, भालूबासा, बर्मामाइंस से निकलने वाले जुलूस साकची गोलचक्कर और आमबगान होते हुए जाएंगे।
जुलूस-ए-मोहम्मदी का रूट : गांधी मैदान से आमबगान, फिर वी-टू लाइन होते हुए साकची गोलचक्कर से स्ट्रेटमाइल रोड के रास्ते धातकीडीह।
सभी सदस्यों ने कहा कि पर्व के दौरान आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है और यातायात सुचारु रहे इसका ध्यान रखा जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से सोनू रजा खान, परमजीत सिंह काले, हरविंदर सिंह, रघुनाथ प्रताप, झुन्ना भाई, हसीन अहमद, सुनील देबूका, राकेश साहू, डी. के. घोष, शांतनु घोष एवं मुन्ना खान सहित शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।