झारखंड के दो माओवादियों का सरेंडर, सात लाख का इनाम था
कोलकाता। झारखंड से जुड़े दो माओवादी नेताओं मंगल और मालती ने शुक्रवार को कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। झारखंड पुलिस ने दोनों पर कुल सात लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
पुलिस के मुताबिक मंगल पर पांच लाख और मालती पर दो लाख रुपये का इनाम था। आत्मसमर्पण के दौरान हथियार और गोला-बारूद भी बरामद होने की जानकारी मिली है।
मंगल ने कहा कि हथियार उठाने से समाज का भला नहीं होता, इसी अहसास के बाद उन्होंने मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया। पुलिस अब उनके पुनर्वास और कानूनी प्रक्रिया पर विचार कर रही है।