मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

कांग्रेस ने सपा को सौंपी 2027 चुनाव की सीट सूची

24 Oct 2026, 04:45 AM • मानवाधिकार मीडिया

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे की औपचारिक बातचीत शुरू हो गई है। कांग्रेस ने सपा को करीब 175 सीटों की प्रारंभिक सूची सौंप दी है। सूची को चार कैटेगरी में बांटा गया है, जिनमें ए कैटेगरी की सीटों पर पार्टी लगभग अडिग है, जबकि बाकी पर बातचीत की गुंजाइश छोड़ रखी है।

पहले 150 सीटों की चर्चा थी, लेकिन अब पार्टी के कुछ नेता 200 तक का आंकड़ा भी दोहरा रहे हैं। कांग्रेस का तर्क है कि 2024 लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन की सफलता में उसका भी योगदान था और छह लोकसभा सीटें जीतने के बाद वह सम्मानजनक हिस्सेदारी की हकदार है। पार्टी का कहना है कि अक्टूबर में ही सीटों का अंतिम फैसला हो जाएगा और बात न बनने पर अकेले सभी 403 सीटों पर उतरने की तैयारी भी चल रही है।

दूसरी ओर सपा का रुख साफ है। अखिलेश यादव का फॉर्मूला है कि सीट जरूरी नहीं, जीत जरूरी है। सपा के कई नेता मानते हैं कि 2022 में कांग्रेस को सिर्फ दो सीटें मिली थीं, जबकि सपा 111 पर पहुंची थी, इसलिए 50-55 से ज्यादा सीटें देना उनके हिसाब से ठीक नहीं होगा। सपा खुद करीब 350 सीटों पर अपनी तैयारी कर रही है।

संबंधित ख़बरें

CM योगी क्यों लिखते हैं जनता के नाम पाती? खुद दिया जवाब, बोले- ‘आपकी आवाज ही पाती की वास्तविक शक्ति’ सीएम योगी प्रदेश के युवाओं को बांटेंगे 25 लाख टेबलेट, बोले- ‘हमारा प्रयास युवा प्रतिभा के आड़े न आए संसाधनों का अभाव’ ‘पलट दिया अखिलेश’, ओवैसी ने साधा निशाना, चंद्रशेखर की तारीफ में पढ़े कसीदे अलीगढ़ में मंत्री संदीप सिंह के सगाई समारोह में दिखा CM योगी का दिलचस्प अंदाज, प्रेमलता सिंह की डांट और कल्याण सिंह की विरासत का किया जिक्र सपा-कांग्रेस के बीच सीट-शेयरिंग को लेकर 17 नवंबर को होगी अहम बैठक, कांग्रेस ने मांगीं 181 सीटें कांग्रेस को यूपी में कितनी सीटें चाहिए? सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा