मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

कासगंज में मतदान के दिन शराब बिक्री बंद, छापेमारी

23 Oct 2026, 05:23 AM • मानवाधिकार मीडिया

कासगंज में विधान परिषद चुनाव के मद्देनजर आबकारी विभाग अलर्ट मोड पर है। मतदान के दिन 23 अक्टूबर को जिले की सभी शराब की दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। इस दौरान शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

गुरुवार को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) मंजूर अहमद और जिला आबकारी अधिकारी ने शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्टॉक रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज और बोतलों पर दर्ज क्यूआर कोड की जांच की। प्रशासन ने लाइसेंसधारकों को चेतावनी दी है कि चोरी-छिपे शराब बेचने की शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई होगी।

संबंधित ख़बरें

उत्तराखंड में वन्यजीव अपराधों पर लगेगी लगाम, गढ़वाल और कुमाऊं में बनेंगी वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल यूनिट Betul Crime News : महिला को ब्लैकमेल कर बदनाम करने की धमकी देने वाला 5 हजार रुपए का इनामी आरोपी गिरफ्तार दुर्ग में महिला ने सीलबट्टे से हमला कर भाई को उतारा मौत के घाट, चंद घंटों में खुला हत्या का राज मुंबई क्राइम ब्रांच में बड़ा फेरबदल, टाइगर श्रॉफ-रोहित शेट्टी फायरिंग केस छीने कांग्रेस के जिला महासचिव ने वकील को उतारा मौत के घाट, मामूली विवाद पर चलाई पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां बदायूं में अपराध बेलगाम: दातागंज के बाद सहसवान में बेरहमी से कत्ल, दहशत में पूरा जिला