मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

कम उम्र में गर्भधारण पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जताई चिंता

24 Oct 2026, 04:44 AM • मानवाधिकार मीडिया

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कम उम्र में लड़कियों के गर्भवती होने पर गहरी चिंता व्यक्त की है। वह लखनऊ में महर्षि यूनिवर्सिटी के सातवें दीक्षोत्सव को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि 13-14 साल की उम्र पढ़ाई और भविष्य निर्माण की है, इसलिए समाज को अपनी मानसिकता बदलकर बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

राजभवन से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा और संस्कार ग्रहण करने की उम्र में कई बार बच्चियां भ्रमित हो जाती हैं और उनका उत्पीड़न किया जाता है। उन्होंने कहा कि बेटियों के साथ अन्याय करने वालों को माफ नहीं किया जाएगा। उन्होंने बाल गृहों में रह रही छोटी बच्चियों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनमें से कई के माता-पिता दोनों जेल में हैं और वे बाल गृहों में अपना जीवन व्यतीत कर रही हैं।

राज्यपाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश के 12 जिलों में पॉक्सो अधिनियम से जुड़े मामलों के पीड़ित बच्चों को राजभवन की ओर से गोद लेकर शिक्षा और संस्कार से जोड़ने के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। उन्होंने गुजरात में मंत्री और मुख्यमंत्री रहते हुए लिंगानुपात सुधार की दिशा में किए गए कार्यों को भी याद किया और विद्यार्थियों को सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

संबंधित ख़बरें

CM योगी क्यों लिखते हैं जनता के नाम पाती? खुद दिया जवाब, बोले- ‘आपकी आवाज ही पाती की वास्तविक शक्ति’ सीएम योगी प्रदेश के युवाओं को बांटेंगे 25 लाख टेबलेट, बोले- ‘हमारा प्रयास युवा प्रतिभा के आड़े न आए संसाधनों का अभाव’ ‘पलट दिया अखिलेश’, ओवैसी ने साधा निशाना, चंद्रशेखर की तारीफ में पढ़े कसीदे अलीगढ़ में मंत्री संदीप सिंह के सगाई समारोह में दिखा CM योगी का दिलचस्प अंदाज, प्रेमलता सिंह की डांट और कल्याण सिंह की विरासत का किया जिक्र सपा-कांग्रेस के बीच सीट-शेयरिंग को लेकर 17 नवंबर को होगी अहम बैठक, कांग्रेस ने मांगीं 181 सीटें कांग्रेस को यूपी में कितनी सीटें चाहिए? सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा