मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

लखनऊ एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, देशभक्ति कार्यक्रमों ने बांधा समां

16 Aug 2026, 04:15 AM • मानवाधिकार मीडिया

डॉग स्क्वॉड की प्रस्तुति के साथ हुआ समारोह, टीम सदस्यों को किया गया सम्मानित

सरोजनीनगर (लखनऊ)। राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, लखनऊ में टर्मिनल-3 पर स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में परेड, ध्वजारोहण और विभिन्न देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रम की शुरुआत सीएएसओ/सीनियर कमांडेंट और मुख्य अतिथि, चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर के आगमन से हुई। इसके बाद वंदे मातरम्, राष्ट्रध्वज फहराने, राष्ट्रीय सलामी और राष्ट्रगान का आयोजन किया गया।

समारोह में देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति, सीआईएसएफ द्वारा योग प्रदर्शन, डॉग स्क्वॉड का प्रदर्शन तथा एयरपोर्ट टीम द्वारा देशभक्ति समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया। टीम द्वारा विशेष तिरंगा प्रदर्शन ड्रिल भी आयोजित की गई, जिसमें टीम के समन्वय और आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता का प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें टीम सदस्यों के योगदान और उपलब्धियों को सम्मानित किया गया। समारोह का समापन मुख्य अतिथि के प्रस्थान के साथ हुआ।

रिपोर्ट@ शकील अहमद

संबंधित ख़बरें

CM योगी क्यों लिखते हैं जनता के नाम पाती? खुद दिया जवाब, बोले- ‘आपकी आवाज ही पाती की वास्तविक शक्ति’ सीएम योगी प्रदेश के युवाओं को बांटेंगे 25 लाख टेबलेट, बोले- ‘हमारा प्रयास युवा प्रतिभा के आड़े न आए संसाधनों का अभाव’ ‘पलट दिया अखिलेश’, ओवैसी ने साधा निशाना, चंद्रशेखर की तारीफ में पढ़े कसीदे अलीगढ़ में मंत्री संदीप सिंह के सगाई समारोह में दिखा CM योगी का दिलचस्प अंदाज, प्रेमलता सिंह की डांट और कल्याण सिंह की विरासत का किया जिक्र सपा-कांग्रेस के बीच सीट-शेयरिंग को लेकर 17 नवंबर को होगी अहम बैठक, कांग्रेस ने मांगीं 181 सीटें कांग्रेस को यूपी में कितनी सीटें चाहिए? सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा