मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

मौरांवा क्षेत्र में भैंस चोरी का गिरोह सक्रिय, लाखों की किस की दो भैंस लादकर रफू चक्कर

13 Sep 2026, 05:47 PM • मानवाधिकार मीडिया

एसके सोनी

उन्नाव। उन्नाव की मौरांवा पुलिस की लापरवाही के चलते किसने की लाखों की भैंस आए दिन चोर चोरी करके रफू चक्कर हो जाते हैं। लेकिन मौरांवा पुलिस ऐसे चोरों पर शिकंजा कसने में निष्क्रीय दिखाई देती है।

बेचारा किसान शिकायती पत्र लेकर थाने तो पहुंचता है, लेकिन सिर्फ उसे आश्वासन ही मिलता है, तुम ढूंढते रहना कहीं पता लगे तो बताना। ऐसे में पुलिस ना सीसीटीवी फुटेज चेक करती है, ना ही रोड की नाकाबंदी और बेखौफ कर अपने कार्य को अंजाम देते हुए आराम से बॉर्डर क्रॉस कर चले जाते है।

कुछ ऐसा ही मामला उन्नाव थाना क्षेत्र के मौरांवा के भाटन खेड़ा, मजरे बक्सखेड़ा मैं देखने को मिला जहां बेखौफ कर छोटेलाल पुत्र बंशीलाल की लाखों की 2 भैंस चोरी कर लेते हैं, किस को पता लगता ही गांव वालों को सूचित करता है।

इसी बीच वहां पुलिस भी दिखाई देती है, पुलिस आश्वासन देते हुए कहती है परेशान ना हो नाकाबंदी करके पकड़ लिया जाएगा। इस बीच किसान पुलिस के साथ काफी दूर का रास्ता तय करता है लेकिन अगले स्थान पर भी किसान की भैंस को चोरी करते हुए 15 मिनट में ही रफू चक्कर हो जाते हैं।

किसान का आरोप है कि अगर पुलिस से बात ना करते तो शायद अगले पड़ाव पर चोरों को हम सभी पकड़ लेते। किसान के शिकायत पत्र देने के बाद भी मौरांवा पुलिस ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है, ना ही स्थानीय सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालने का प्रयास किया है।

इससे पहले भी क्षेत्र में कई भैंस चोरियां हुई लेकिन पुलिस आज तक किसी भी ऐसे गिरोह का पर्दाफाश नहीं कर सकी जिससे किसानों को भैंस चोरी की घटना से निजात मिल सके। पुलिस की कार्य शैली पर भी सवाल खड़े होते हैं।

संबंधित ख़बरें

CM योगी क्यों लिखते हैं जनता के नाम पाती? खुद दिया जवाब, बोले- ‘आपकी आवाज ही पाती की वास्तविक शक्ति’ सीएम योगी प्रदेश के युवाओं को बांटेंगे 25 लाख टेबलेट, बोले- ‘हमारा प्रयास युवा प्रतिभा के आड़े न आए संसाधनों का अभाव’ ‘पलट दिया अखिलेश’, ओवैसी ने साधा निशाना, चंद्रशेखर की तारीफ में पढ़े कसीदे अलीगढ़ में मंत्री संदीप सिंह के सगाई समारोह में दिखा CM योगी का दिलचस्प अंदाज, प्रेमलता सिंह की डांट और कल्याण सिंह की विरासत का किया जिक्र सपा-कांग्रेस के बीच सीट-शेयरिंग को लेकर 17 नवंबर को होगी अहम बैठक, कांग्रेस ने मांगीं 181 सीटें कांग्रेस को यूपी में कितनी सीटें चाहिए? सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा