मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

मेरठ में राष्ट्रीय रस्सी कूद प्रतियोगिता, 500 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

23 Oct 2026, 04:03 PM • मानवाधिकार मीडिया

मेरठ। शहर में खेल प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। बागपत रोड स्थित स्टेप टू सक्सेस स्कूल में शनिवार से राष्ट्रीय रस्सी कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें देशभर के 70 स्कूलों के 500 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. रश्मि मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खिलाड़ियों के ठहरने और खेल मैदान की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया है। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

रस्सी कूद एक ऐसा खेल है जिसमें गति, संतुलन और तालमेल का अनोखा संगम देखने को मिलता है। इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। आयोजकों का कहना है कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच मिलता है और खेल के प्रति रुचि बढ़ती है।

संबंधित ख़बरें

CM योगी क्यों लिखते हैं जनता के नाम पाती? खुद दिया जवाब, बोले- ‘आपकी आवाज ही पाती की वास्तविक शक्ति’ सीएम योगी प्रदेश के युवाओं को बांटेंगे 25 लाख टेबलेट, बोले- ‘हमारा प्रयास युवा प्रतिभा के आड़े न आए संसाधनों का अभाव’ ‘पलट दिया अखिलेश’, ओवैसी ने साधा निशाना, चंद्रशेखर की तारीफ में पढ़े कसीदे अलीगढ़ में मंत्री संदीप सिंह के सगाई समारोह में दिखा CM योगी का दिलचस्प अंदाज, प्रेमलता सिंह की डांट और कल्याण सिंह की विरासत का किया जिक्र सपा-कांग्रेस के बीच सीट-शेयरिंग को लेकर 17 नवंबर को होगी अहम बैठक, कांग्रेस ने मांगीं 181 सीटें कांग्रेस को यूपी में कितनी सीटें चाहिए? सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा