मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

महराजगंज में 45 दिन में उखड़ने लगी नई सड़क, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल

11 Aug 2026, 02:08 PM • मानवाधिकार मीडिया

कोल्हुई के पिपरा परसौनी में पेट्रोल पंप के पास से कुसहाँ जाने वाली करीब 500 मीटर सड़क जगह-जगह टूटी

महराजगंज। सड़क निर्माण के महज 45 दिन बाद ही सड़क की गिट्टियां उखड़ने लगी हैं। घटिया निर्माण को लेकर अब सवाल खड़े होने लगे हैं। स्थानीय निवासी दिनेश चंद्र मिश्र ने सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाते हुए आवाज उठाई है।

महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के पिपरा परसौनी पेट्रोल पंप के बगल से कुसहाँ की ओर जाने वाली करीब 500 मीटर सड़क निर्माण के महज 45 दिन बाद ही जगह-जगह टूटने लगी है। सड़क की गिट्टियां उखड़ने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है और निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

दिनेश चंद्र मिश्र का कहना है कि लाखों रुपये की लागत से बनी सड़क इतनी जल्दी खराब होना निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल है। उन्होंने मामले की जांच और जिम्मेदार ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मामले को लेकर दिनेश चंद्र मिश्र ने मुख्यमंत्री के समक्ष शिकायत रखने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि यदि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी हुई है तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

अब देखना होगा कि शिकायत के बाद जिम्मेदार विभाग इस सड़क की गुणवत्ता की जांच कब कराता है और यदि निर्माण में गड़बड़ी मिलती है तो संबंधित ठेकेदार पर क्या कार्रवाई होती है।

संबंधित ख़बरें

CM योगी क्यों लिखते हैं जनता के नाम पाती? खुद दिया जवाब, बोले- ‘आपकी आवाज ही पाती की वास्तविक शक्ति’ सीएम योगी प्रदेश के युवाओं को बांटेंगे 25 लाख टेबलेट, बोले- ‘हमारा प्रयास युवा प्रतिभा के आड़े न आए संसाधनों का अभाव’ ‘पलट दिया अखिलेश’, ओवैसी ने साधा निशाना, चंद्रशेखर की तारीफ में पढ़े कसीदे अलीगढ़ में मंत्री संदीप सिंह के सगाई समारोह में दिखा CM योगी का दिलचस्प अंदाज, प्रेमलता सिंह की डांट और कल्याण सिंह की विरासत का किया जिक्र सपा-कांग्रेस के बीच सीट-शेयरिंग को लेकर 17 नवंबर को होगी अहम बैठक, कांग्रेस ने मांगीं 181 सीटें कांग्रेस को यूपी में कितनी सीटें चाहिए? सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा