मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

महराजगंज में मंदिर की भूमि से हटाया गया अतिक्रमण, प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर खाली कराया परिसर

07 Sep 2026, 01:08 PM • मानवाधिकार मीडिया

– खड़खोड़ा ग्रामसभा में शिकायत के बाद पहुंची प्रशासनिक टीम, जांच के बाद की गई कार्रवाई

बृजमनगंज, महराजगंज। बृजमनगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम सभा खड़खोड़ा स्थित मंदिर की भूमि पर किए गए कथित अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार को प्रशासन ने कार्रवाई की। तहसीलदार अंकित कुमार अग्रवाल के दिशा-निर्देशन में बुलडोजर चलाकर मंदिर परिसर से अतिक्रमण हटाया गया।

बताया गया कि मंदिर की भूमि पर दो-तीन लोगों द्वारा अतिक्रमण किए जाने की शिकायत मिली थी। इसके बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। जांच के बाद कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया गया।

प्रशासन की कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई। इस दौरान एसआई तारकेश्वर वर्मा, गजेंद्र प्रताप सिंह, देवमणि यादव, महेंद्र शर्मा, अवधेश भारतीय, लेखपाल अमरेश कुमार, गयासुद्दीन समेत पुलिस एवं राजस्व विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

संबंधित ख़बरें

CM योगी क्यों लिखते हैं जनता के नाम पाती? खुद दिया जवाब, बोले- ‘आपकी आवाज ही पाती की वास्तविक शक्ति’ सीएम योगी प्रदेश के युवाओं को बांटेंगे 25 लाख टेबलेट, बोले- ‘हमारा प्रयास युवा प्रतिभा के आड़े न आए संसाधनों का अभाव’ ‘पलट दिया अखिलेश’, ओवैसी ने साधा निशाना, चंद्रशेखर की तारीफ में पढ़े कसीदे अलीगढ़ में मंत्री संदीप सिंह के सगाई समारोह में दिखा CM योगी का दिलचस्प अंदाज, प्रेमलता सिंह की डांट और कल्याण सिंह की विरासत का किया जिक्र सपा-कांग्रेस के बीच सीट-शेयरिंग को लेकर 17 नवंबर को होगी अहम बैठक, कांग्रेस ने मांगीं 181 सीटें कांग्रेस को यूपी में कितनी सीटें चाहिए? सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा