मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

मुजफ्फरनगर में डेंगू के पांच नए मरीज मिले

22 Oct 2026, 11:42 AM • मानवाधिकार मीडिया

मुजफ्फरनगर जिले में डेंगू के पांच नए मरीज मिलने के बाद जिले में कुल मरीजों की संख्या 25 पहुंच गई है और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर आ गया है। पॉजिटिव पाए गए मरीजों के घरों और आसपास के क्षेत्रों में मच्छरों के प्रजनन स्थल खत्म करने की कार्रवाई कराई गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें निगरानी, जांच और उपचार के साथ लोगों को जागरूक भी कर रही हैं। डॉक्टरों की सलाह है कि बुखार को सामान्य समझकर नजरअंदाज न करें और तेज बुखार, पेट दर्द, लगातार उल्टी, नाक या मसूड़ों से खून आने, असामान्य सुस्ती या अत्यधिक कमजोरी जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत चिकित्सा सहायता लें। बिना डॉक्टर की सलाह दवाएं लेने से भी बचना चाहिए। मौसम बदलने के साथ जगह-जगह जमा पानी मच्छरों के लिए अनुकूल माहौल बनाता है, इसलिए घरों के आसपास पानी जमा न होने देना सबसे बड़ा बचाव है। विभाग ने लोगों से फुल स्लीव कपड़े पहनने और मच्छरदानी के उपयोग की अपील की है। समय पर जांच और इलाज से डेंगू के गंभीर मामलों को रोका जा सकता है।

संबंधित ख़बरें

CM योगी क्यों लिखते हैं जनता के नाम पाती? खुद दिया जवाब, बोले- ‘आपकी आवाज ही पाती की वास्तविक शक्ति’ सीएम योगी प्रदेश के युवाओं को बांटेंगे 25 लाख टेबलेट, बोले- ‘हमारा प्रयास युवा प्रतिभा के आड़े न आए संसाधनों का अभाव’ ‘पलट दिया अखिलेश’, ओवैसी ने साधा निशाना, चंद्रशेखर की तारीफ में पढ़े कसीदे अलीगढ़ में मंत्री संदीप सिंह के सगाई समारोह में दिखा CM योगी का दिलचस्प अंदाज, प्रेमलता सिंह की डांट और कल्याण सिंह की विरासत का किया जिक्र सपा-कांग्रेस के बीच सीट-शेयरिंग को लेकर 17 नवंबर को होगी अहम बैठक, कांग्रेस ने मांगीं 181 सीटें कांग्रेस को यूपी में कितनी सीटें चाहिए? सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा