नीले ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सजा सुनते ही रो पड़े दोनों
मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में अदालत ने मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा सुनाई है। सजा सुनाए जाने से पहले जज ने महाभारत का जिक्र किया और बाघ-जंगल की कहानी सुनाई। सजा सुनते ही दोनों रो पड़े। इस मामले में पुलिस ने महज 54 दिन में 1000 पन्नों की चार्जशीट तैयार की थी। जांच आईपीएस अंतरिक्ष जैन के नेतृत्व में हुई थी। मामले में बेटी पीहू ने ड्रम की ओर इशारा करके कहा था कि पापा उसमें हैं, जिसके बाद सनसनी फैल गई थी। अदालत ने इसे जघन्य अपराध मानते हुए कठोर सजा दी। फैसले के बाद पीड़ित परिवार ने संतोष जताया है।