नर्सेज संघ 21 अक्तूबर से कार्य बहिष्कार करेगा
लखनऊ। राजकीय नर्सेज संघ ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। संघ ने कहा है कि 21 अक्तूबर से नर्सेज कार्य बहिष्कार करेंगी, जबकि 22 अक्तूबर को लखनऊ में बड़ा मार्च निकाला जाएगा। संघ का कहना है कि लंबे समय से लंबित मांगों पर शासन की ओर से कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया, जिसके बाद आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। आंदोलन के दौरान आपातकालीन सेवाएं प्रभावित न हों, इसके लिए संघ ने अलग से व्यवस्था का दावा किया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि संघ से वार्ता के प्रयास जारी हैं ताकि मरीजों को परेशानी न हो।