मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

पीलीभीत में 140 बाघ मित्र सम्मानित, वन्यजीवों के प्रहरियों की सुरक्षा का संकल्प, बीमा सुविधा की पहल

12 Sep 2026, 05:28 PM • मानवाधिकार मीडिया

– डॉ. राजेश्वर सिंह ने बाघ मित्रों को प्रशस्ति-पत्र, टॉर्च और साड़ी देकर किया सम्मानित, वनकर्मियों को रेनकोट व फर्स्ट-एड किट भी मिली

शकील अहमद

पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के मुस्तफाबाद में वन्यजीव संरक्षण से जुड़े जमीनी प्रहरियों के सम्मान और सुरक्षा को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने 140 बाघ मित्रों को प्रशस्ति-पत्र, टॉर्च और साड़ी देकर सम्मानित किया। इस दौरान वनकर्मियों, गाइड और ड्राइवरों को भी आवश्यक सामग्री प्रदान की गई।

तराई क्षेत्र में एनवायरनमेंट वॉरियर्स की ओर से आयोजित यह 10वां वन्यजीव संरक्षण कार्यक्रम था। कार्यक्रम का आयोजन श्री मां पीताम्बरा बगलामुखी सिद्धि पीठ उत्तराखंड ट्रस्ट के सहयोग से किया गया। इसमें पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, पीलीभीत के डीएफओ एवं आईएफएस मनीष सिंह, अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव फिल्ममेकर सुब्बैया नल्लामुथु, एनवायरनमेंट वॉरियर्स के संस्थापक अम्बिका मिश्रा और रेंजर शैलेन्द्र कुमार मौजूद रहे।

वन विभाग के जंगलों में कार्यरत कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 50 रेनकोट और 10 मेडिकल एवं फर्स्ट-एड किट प्रदान की गईं। डॉ. राजेश्वर सिंह ने घोषणा की कि अक्टूबर 2026 में वाइल्डलाइफ वीक के दौरान विशेष बीमा शिविर लगाने की पहल की जाएगी। इसके तहत पात्र बाघ मित्रों को पांच लाख रुपये का जीवन बीमा और दो लाख रुपये का चिकित्सा बीमा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। अगले वर्ष उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच बाघ मित्रों को 25-25 हजार रुपये की सम्मान राशि देने की भी घोषणा की गई।

कार्यक्रम में वन्यजीव फिल्ममेकर सुब्बैया नल्लामुथु ने पीलीभीत और तराई क्षेत्र की वन्यजीव संपदा पर फिल्म बनाने की घोषणा की। प्रस्तावित फिल्म में बाघ, तेंदुए, जंगल, घास के मैदान, जैव विविधता और स्थानीय समुदायों के संरक्षण में योगदान को दुनिया के सामने रखने की बात कही गई। आयोजकों के अनुसार, इससे जिम्मेदार वन्यजीव पर्यटन और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि पीलीभीत में अत्याधुनिक लेपर्ड रेस्क्यू सेंटर का शीघ्र उद्घाटन किया जाएगा। यह केंद्र तेंदुओं के रेस्क्यू, उपचार और पुनर्वास की व्यवस्था को मजबूत करने में मदद करेगा।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि वन्यजीवों की रक्षा करने वाले लोगों की सुरक्षा भी समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने शासन को भेजे गए 10 लाख रुपये के प्रस्ताव की प्रभावी पैरवी करने का आश्वासन दिया।

संबंधित ख़बरें

CM योगी क्यों लिखते हैं जनता के नाम पाती? खुद दिया जवाब, बोले- ‘आपकी आवाज ही पाती की वास्तविक शक्ति’ सीएम योगी प्रदेश के युवाओं को बांटेंगे 25 लाख टेबलेट, बोले- ‘हमारा प्रयास युवा प्रतिभा के आड़े न आए संसाधनों का अभाव’ ‘पलट दिया अखिलेश’, ओवैसी ने साधा निशाना, चंद्रशेखर की तारीफ में पढ़े कसीदे अलीगढ़ में मंत्री संदीप सिंह के सगाई समारोह में दिखा CM योगी का दिलचस्प अंदाज, प्रेमलता सिंह की डांट और कल्याण सिंह की विरासत का किया जिक्र सपा-कांग्रेस के बीच सीट-शेयरिंग को लेकर 17 नवंबर को होगी अहम बैठक, कांग्रेस ने मांगीं 181 सीटें कांग्रेस को यूपी में कितनी सीटें चाहिए? सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा