मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

पंजाब में युवक हत्या के विरोध में कल रहेगा बंद

16 Oct 2026, 02:10 PM • मानवाधिकार मीडिया

चंडीगढ़। पंजाब में एक युवक की हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना से गुस्साए संगठनों और स्थानीय लोगों ने कल प्रदेश भर में बाजार बंद का आह्वान किया है। पीड़ित परिवार इंसाफ की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्यपाल भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और उन्हें न्याय का भरोसा दिया। वहीं पुलिस प्रशासन पर सवाल उठने के बाद एक अधिकारी समेत दस पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। परिवार का कहना है कि जब तक मुख्य आरोपी गिरफ्तार नहीं होते, उनका संघर्ष जारी रहेगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। बंद के आह्वान को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

संबंधित ख़बरें

उत्तराखंड में वन्यजीव अपराधों पर लगेगी लगाम, गढ़वाल और कुमाऊं में बनेंगी वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल यूनिट Betul Crime News : महिला को ब्लैकमेल कर बदनाम करने की धमकी देने वाला 5 हजार रुपए का इनामी आरोपी गिरफ्तार दुर्ग में महिला ने सीलबट्टे से हमला कर भाई को उतारा मौत के घाट, चंद घंटों में खुला हत्या का राज मुंबई क्राइम ब्रांच में बड़ा फेरबदल, टाइगर श्रॉफ-रोहित शेट्टी फायरिंग केस छीने कांग्रेस के जिला महासचिव ने वकील को उतारा मौत के घाट, मामूली विवाद पर चलाई पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां बदायूं में अपराध बेलगाम: दातागंज के बाद सहसवान में बेरहमी से कत्ल, दहशत में पूरा जिला