मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

पूर्वांचल में 28 अक्टूबर से बेमौसम बारिश का यलो अलर्ट जारी

24 Oct 2026, 04:45 AM • मानवाधिकार मीडिया

उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने 28 अक्टूबर से पूर्वांचल में बेमौसम बारिश का अनुमान जताया है। इस दौरान सोनभद्र, वाराणसी, प्रयागराज, जौनपुर और चित्रकूट समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है।

हालांकि 27 अक्टूबर तक प्रदेश के दोनों संभागों में मौसम शुष्क रहेगा। लखनऊ और आसपास के जिलों में आज शुष्क मौसम रहने का अनुमान है। सुबह के समय थोड़ी धुंध रह सकती है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ हो जाएगा। बाराबंकी, सीतापुर, अयोध्या, अमेठी और हरदोई में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। इसके बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ेगी। किसानों को सलाह दी गई है कि वे बारिश के पूर्वानुमान को ध्यान में रखकर फसलों की कटाई और खलिहान में रखे अनाज की सुरक्षा का इंतजाम पहले से कर लें।

संबंधित ख़बरें

CM योगी क्यों लिखते हैं जनता के नाम पाती? खुद दिया जवाब, बोले- ‘आपकी आवाज ही पाती की वास्तविक शक्ति’ सीएम योगी प्रदेश के युवाओं को बांटेंगे 25 लाख टेबलेट, बोले- ‘हमारा प्रयास युवा प्रतिभा के आड़े न आए संसाधनों का अभाव’ ‘पलट दिया अखिलेश’, ओवैसी ने साधा निशाना, चंद्रशेखर की तारीफ में पढ़े कसीदे अलीगढ़ में मंत्री संदीप सिंह के सगाई समारोह में दिखा CM योगी का दिलचस्प अंदाज, प्रेमलता सिंह की डांट और कल्याण सिंह की विरासत का किया जिक्र सपा-कांग्रेस के बीच सीट-शेयरिंग को लेकर 17 नवंबर को होगी अहम बैठक, कांग्रेस ने मांगीं 181 सीटें कांग्रेस को यूपी में कितनी सीटें चाहिए? सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा