‘रामभक्तों पर गोलियां चलाने वाले माफी मांगकर अयोध्या आएं’, CM योगी का अखिलेश पर निशाना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि जिन लोगों ने अयोध्या की उपेक्षा की, राम भक्तों पर गोलियां चलाईं और संतों पर लाठीचार्ज किया, वे अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं। उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि राम के अस्तित्व को नकारने वालों को अब सद्बुद्धि आई है और वे राम को स्वीकार कर रहे हैं, यह वैचारिक विजय है। अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का आयोजन हो रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री शामिल हो रहे हैं।
स्रोत: AajTak — पूरी ख़बर यहाँ पढ़ें: https://www.aajtak.in/elections/assembly-chunav/story/cm-yogi-adityanath-ram-mandir-ayodhya-up-akhilesh-yadav-development-ntc-amkr-dskc-2690797-2026-11-07