मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

रामपुर जेल में आजम खान से आज मिलेंगे अखिलेश यादव

22 Oct 2026, 04:57 AM • मानवाधिकार मीडिया

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज रामपुर जेल में बंद पूर्व मंत्री आजम खान से मुलाकात करेंगे। माना जा रहा है कि इस मुलाकात के जरिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सियासी समीकरणों को साधने की कोशिश होगी। कांग्रेस के साथ गठबंधन, सीट बंटवारे और संभावित उम्मीदवारों जैसे मसलों पर भी दोनों नेताओं के बीच चर्चा की संभावना है। मुलाकात के बाद अखिलेश यादव आजम खान के घर जाकर उनकी पत्नी और बेटों से भी मिलेंगे और जौहर विश्वविद्यालय का दौरा भी करेंगे। आजम खान लंबे समय से जेल में हैं और उनकी रिहाई को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में लगातार मांग उठती रही है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि चुनावी मौसम में यह मुलाकात रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में सपा के पक्ष में संदेश देने वाली है। कार्यकर्ताओं में इस दौरे को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

संबंधित ख़बरें

CM योगी क्यों लिखते हैं जनता के नाम पाती? खुद दिया जवाब, बोले- ‘आपकी आवाज ही पाती की वास्तविक शक्ति’ सीएम योगी प्रदेश के युवाओं को बांटेंगे 25 लाख टेबलेट, बोले- ‘हमारा प्रयास युवा प्रतिभा के आड़े न आए संसाधनों का अभाव’ ‘पलट दिया अखिलेश’, ओवैसी ने साधा निशाना, चंद्रशेखर की तारीफ में पढ़े कसीदे अलीगढ़ में मंत्री संदीप सिंह के सगाई समारोह में दिखा CM योगी का दिलचस्प अंदाज, प्रेमलता सिंह की डांट और कल्याण सिंह की विरासत का किया जिक्र सपा-कांग्रेस के बीच सीट-शेयरिंग को लेकर 17 नवंबर को होगी अहम बैठक, कांग्रेस ने मांगीं 181 सीटें कांग्रेस को यूपी में कितनी सीटें चाहिए? सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा