मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

रांची पुलिस तीरंदाजी समापन में CM हेमंत सोरेन होंगे अतिथि

23 Oct 2026, 11:52 AM • मानवाधिकार मीडिया

रांची। राजधानी रांची में आयोजित 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि होंगे। समापन समारोह 26 अक्टूबर को खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में होगा।

शुक्रवार को झारखंड सशस्त्र पुलिस की एडीजी प्रिया दुबे ने मुख्यमंत्री आवास पर हेमंत सोरेन से मुलाकात कर उन्हें आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देते हुए आमंत्रण स्वीकार किया।

इस प्रतियोगिता में देशभर की पुलिस इकाइयों के तीरंदाजों ने हिस्सा लिया है। रांची में राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता के आयोजन को झारखंड के लिए गौरव की बात माना जा रहा है।