रक्षाबंधन पर सरोजनीनगर में महिलाओं को बांटी गईं साड़ियां, पार्षद गीता देवी गुप्ता ने डॉ. राजेश्वर सिंह का जताया आभार
– सरोजनीनगर प्रथम वार्ड में आयोजित हुआ महिला सम्मान कार्यक्रम, बड़ी संख्या में महिलाओं ने की सहभागिता
लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर सरोजनीनगर प्रथम वार्ड में क्षेत्र की महिलाओं के सम्मान में साड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाओं ने सहभागिता की और रक्षाबंधन पर्व की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के सम्मान के साथ उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में पार्षद गीता देवी गुप्ता ने विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्षाबंधन प्रेम, विश्वास और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व है।
यह पर्व समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ मातृशक्ति के सम्मान और उनके प्रति अपनत्व को भी दर्शाता है।
पार्षद गीता देवी गुप्ता ने कहा कि महिलाओं का सम्मान और उनके हितों के लिए निरंतर कार्य करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने महिलाओं के सम्मान में साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा बहनों के सम्मान में साड़ी वितरण सहित महिला सम्मान से जुड़े कार्य लगातार किए जा रहे हैं। विधायक के सहयोग एवं मार्गदर्शन से क्षेत्र में जनहित और महिला सम्मान से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।
महिलाओं के सम्मान को लेकर रखे विचार
इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता ने भी उपस्थित महिलाओं को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने महिलाओं के सम्मान और समाज के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सहभागिता के बिना समाज के समग्र विकास की कल्पना नहीं की जा सकती।
इन महिलाओं को वितरित की गई साड़ियां
कार्यक्रम के दौरान विमला सिंह, फूल कुमारी, रिंकी, अनीता, सोनम, सीता कांति, किरण, संतोषी, अनीता, निशा, रेखा, सोनी, शशि, सीता, मीणा, सीमा, रीता, रेखा और भारती सहित कई महिलाओं को साड़ी वितरित कर सम्मानित किया गया।
साड़ी प्राप्त करने वाली महिलाओं ने कार्यक्रम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस पहल के लिए पार्षद गीता देवी गुप्ता का आभार जताया। महिलाओं ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर सम्मान स्वरूप साड़ी प्राप्त करना उनके लिए खुशी और अपनत्व का अनुभव रहा।
कार्यक्रम के दौरान रक्षाबंधन पर्व की आत्मीयता के साथ महिला सम्मान और सामाजिक सौहार्द की भी सुंदर झलक देखने को मिली। आयोजन के माध्यम से महिलाओं के प्रति सम्मान और समाज में आपसी सहयोग एवं भाईचारे का संदेश दिया गया।
रिपोर्ट: शकील अहमद