मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

सेंट मीरा स्कूल के पास शिव मंदिर में स्थापित हुई पानी की टंकी, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को मिलेगी पेयजल सुविधा

12 Sep 2026, 05:31 PM • मानवाधिकार मीडिया

पार्षद गीता देवी गुप्ता के सौजन्य से हुई व्यवस्था, स्थानीय लोगों ने जताया आभार

शकील अहमद

सरोजनी नगर, लखनऊ। सरोजनी नगर प्रथम वार्ड के सेंट मीरा सूरजपल्ली स्थित सेंट मीरा स्कूल के समीप शिव मंदिर परिसर में पार्षद गीता देवी गुप्ता के सौजन्य से पानी की टंकी स्थापित कराई गई। इस व्यवस्था से मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ आसपास के क्षेत्रवासियों को भी पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी।

इस अवसर पर पार्षद गीता देवी गुप्ता ने कहा कि क्षेत्रवासियों की आवश्यकताओं और सुविधाओं का ध्यान रखना उनकी प्राथमिकता है। वार्ड में विकास कार्यों के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जनता की छोटी-बड़ी समस्याओं को अपना विषय समझकर उनके समाधान के लिए वह सदैव तत्पर रहती हैं।

पानी की टंकी स्थापित होने पर स्थानीय लोगों ने पार्षद गीता देवी गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए कार्य की सराहना की।

इस दौरान बृजेश तिवारी, ब्रज बिहारी राम, गंगा विश्व सिंह, मोहित यादव, रमेश कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

संबंधित ख़बरें

CM योगी क्यों लिखते हैं जनता के नाम पाती? खुद दिया जवाब, बोले- ‘आपकी आवाज ही पाती की वास्तविक शक्ति’ सीएम योगी प्रदेश के युवाओं को बांटेंगे 25 लाख टेबलेट, बोले- ‘हमारा प्रयास युवा प्रतिभा के आड़े न आए संसाधनों का अभाव’ ‘पलट दिया अखिलेश’, ओवैसी ने साधा निशाना, चंद्रशेखर की तारीफ में पढ़े कसीदे अलीगढ़ में मंत्री संदीप सिंह के सगाई समारोह में दिखा CM योगी का दिलचस्प अंदाज, प्रेमलता सिंह की डांट और कल्याण सिंह की विरासत का किया जिक्र सपा-कांग्रेस के बीच सीट-शेयरिंग को लेकर 17 नवंबर को होगी अहम बैठक, कांग्रेस ने मांगीं 181 सीटें कांग्रेस को यूपी में कितनी सीटें चाहिए? सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा