शिवा हत्याकांड में श्रद्धा का कोर्ट में सरेंडर आवेदन
शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार आरोपी श्रद्धा दुबे की तलाश में पुलिस नेपाल तक गई, लेकिन खाली हाथ लौट आई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रद्धा की ओर से दो दिन पहले कोर्ट में सरेंडर का आवेदन दाखिल किया गया है। पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। कोर्ट अब आवेदन पर सुनवाई करेगा। पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही कानून के शिकंजे में होगा और मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है।