मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

सरोजनीनगर प्रथम में दो सड़कों का उद्घाटन, हनुमान पुरी और गीता आश्रम के लोगों को मिलेगी बेहतर आवागमन की सुविधा

23 Aug 2026, 05:23 PM • मानवाधिकार मीडिया

– पार्षद गीता देवी गुप्ता ने किया सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन, क्षेत्रवासियों ने जताया आभार

शकील अहमद

सरोजनी नगर, लखनऊ। सरोजनीनगर प्रथम वार्ड में क्षेत्रवासियों की सुविधा एवं विकास को प्राथमिकता देते हुए 23 अगस्त 2026 को हनुमान पुरी गली नंबर-8 एवं गीता आश्रम में महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।

यह कार्य महापौर सुषमा खर्कवाल, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर, युवा नेता नीरज सिंह एवं नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के मार्गदर्शन में वार्ड की पार्षद गीता देवी गुप्ता द्वारा कराया जा रहा है।

उद्घाटन के अवसर पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। इस दौरान लता देवी, अविनाश कुमार, तीर्थराज त्रिपाठी, वृषभ, राजवीर सिंह, नर्मदेश्वर मिश्रा, दीपक दुबे, निशांत गुप्ता, सुरेश सिंह, उमेश, सुरेंद्र यादव, जगदीश प्रसाद यादव, अभिषेक दुबे, अशोक कुमार, शैलेंद्र यादव, विमला, श्रवण पाल, धीरू शर्मा, अंकित यादव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि क्षेत्र के विकास एवं जनसुविधाओं को बेहतर बनाना प्राथमिकता है। सड़क निर्माण से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण कार्य के लिए पार्षद गीता देवी गुप्ता एवं समस्त जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए खुशी जाहिर की।

संबंधित ख़बरें

CM योगी क्यों लिखते हैं जनता के नाम पाती? खुद दिया जवाब, बोले- ‘आपकी आवाज ही पाती की वास्तविक शक्ति’ सीएम योगी प्रदेश के युवाओं को बांटेंगे 25 लाख टेबलेट, बोले- ‘हमारा प्रयास युवा प्रतिभा के आड़े न आए संसाधनों का अभाव’ ‘पलट दिया अखिलेश’, ओवैसी ने साधा निशाना, चंद्रशेखर की तारीफ में पढ़े कसीदे अलीगढ़ में मंत्री संदीप सिंह के सगाई समारोह में दिखा CM योगी का दिलचस्प अंदाज, प्रेमलता सिंह की डांट और कल्याण सिंह की विरासत का किया जिक्र सपा-कांग्रेस के बीच सीट-शेयरिंग को लेकर 17 नवंबर को होगी अहम बैठक, कांग्रेस ने मांगीं 181 सीटें कांग्रेस को यूपी में कितनी सीटें चाहिए? सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा