मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

सरोजनीनगर तहसील के कोने बने पीकदान, 500 रुपये जुर्माने की नोटिस भी बेअसर

10 Aug 2026, 04:51 PM • मानवाधिकार मीडिया

थूकने पर जुर्माने की चेतावनी के बावजूद दीवारों और सीढ़ियों पर पान-गुटखे की पीक, जगह-जगह कूड़ा-कचरा

शकील अहमद

सरोजनीनगर (लखनऊ)। राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर तहसील में स्वच्छता अभियान की तस्वीर सरकारी दावों से इतर नजर आ रही है। तहसील प्रशासन ने परिसर में कई स्थानों पर थूकने पर 500 रुपये जुर्माना लगाए जाने की चेतावनी संबंधी नोटिस चस्पा कर रखी है, बावजूद इसके भवन के कोनों, सीढ़ियों और दीवारों पर पान-गुटखे की पीक के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। जगह-जगह कूड़ा-कचरा भी जमा है, जिससे परिसर की स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

तहसील में प्रतिदिन बड़ी संख्या में फरियादी, अधिवक्ता और कर्मचारी आते-जाते हैं। ऐसे में सार्वजनिक भवन की दीवारों और सीढ़ियों का पीकदान में तब्दील होना स्वच्छता अभियान की गंभीरता पर प्रश्नचिह्न लगाता है। जब जुर्माने की चेतावनी के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है तो सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या नियम तोड़ने वालों पर वास्तव में जुर्माना लगाया जा रहा है।

प्रशासन को केवल नोटिस चस्पा करने के बजाय नियमित निगरानी, तत्काल सफाई और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए। स्वच्छता का संदेश तभी सार्थक होगा, जब चेतावनी कागज पर नहीं, बल्कि तहसील परिसर की साफ-सुथरी दीवारों और फर्श पर दिखाई दे।

संबंधित ख़बरें

CM योगी क्यों लिखते हैं जनता के नाम पाती? खुद दिया जवाब, बोले- ‘आपकी आवाज ही पाती की वास्तविक शक्ति’ सीएम योगी प्रदेश के युवाओं को बांटेंगे 25 लाख टेबलेट, बोले- ‘हमारा प्रयास युवा प्रतिभा के आड़े न आए संसाधनों का अभाव’ ‘पलट दिया अखिलेश’, ओवैसी ने साधा निशाना, चंद्रशेखर की तारीफ में पढ़े कसीदे अलीगढ़ में मंत्री संदीप सिंह के सगाई समारोह में दिखा CM योगी का दिलचस्प अंदाज, प्रेमलता सिंह की डांट और कल्याण सिंह की विरासत का किया जिक्र सपा-कांग्रेस के बीच सीट-शेयरिंग को लेकर 17 नवंबर को होगी अहम बैठक, कांग्रेस ने मांगीं 181 सीटें कांग्रेस को यूपी में कितनी सीटें चाहिए? सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा