मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

यूपी एमएलसी चुनाव, कल ग्यारह सीटों पर मतदान होगा

22 Oct 2026, 04:54 AM • मानवाधिकार मीडिया

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव के लिए प्रचार समाप्त हो गया है और कल 23 अक्टूबर को 11 सीटों पर मतदान होगा, जिनमें पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। परिणाम 27 अक्टूबर को आएंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि मतदाता सूची में आंशिक लिपिकीय या मुद्रण संबंधी त्रुटि के आधार पर किसी भी मतदाता को मताधिकार से वंचित नहीं किया जाएगा। यदि मतदान अधिकारी दस्तावेजों और अन्य विवरणों से संतुष्ट हो कि व्यक्ति वही मतदाता है, तो त्रुटियों को नजरअंदाज कर मतदान की अनुमति दी जाएगी। सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। राजनीतिक दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों के पक्ष में अंतिम दौर की तैयारियां तेज कर दी हैं और मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

संबंधित ख़बरें

CM योगी क्यों लिखते हैं जनता के नाम पाती? खुद दिया जवाब, बोले- ‘आपकी आवाज ही पाती की वास्तविक शक्ति’ सीएम योगी प्रदेश के युवाओं को बांटेंगे 25 लाख टेबलेट, बोले- ‘हमारा प्रयास युवा प्रतिभा के आड़े न आए संसाधनों का अभाव’ ‘पलट दिया अखिलेश’, ओवैसी ने साधा निशाना, चंद्रशेखर की तारीफ में पढ़े कसीदे अलीगढ़ में मंत्री संदीप सिंह के सगाई समारोह में दिखा CM योगी का दिलचस्प अंदाज, प्रेमलता सिंह की डांट और कल्याण सिंह की विरासत का किया जिक्र सपा-कांग्रेस के बीच सीट-शेयरिंग को लेकर 17 नवंबर को होगी अहम बैठक, कांग्रेस ने मांगीं 181 सीटें कांग्रेस को यूपी में कितनी सीटें चाहिए? सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा