मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

यूपी में 14 PCS अधिकारियों के तबादले, चुनाव आयोग की मंजूरी

23 Oct 2026, 04:02 PM • मानवाधिकार मीडिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है। मुख्य निर्वाचन आयोग की मंजूरी के बाद गुरुवार देर रात 14 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। इनमें आठ अपर जिलाधिकारी और पांच उपजिलाधिकारी शामिल हैं।

तीन अधिकारियों को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। शिव प्रताप शुक्ला, गौरव श्रीवास्तव और अपर नगर आयुक्त अभिनव रंजन श्रीवास्तव को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। संजय चावला को आजमगढ़ से झांसी में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), सिद्धार्थ को रायबरेली से आजमगढ़ और अशोक कुमार गुप्ता को गोंडा के उपजिलाधिकारी पद से रायबरेली का अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बनाया गया है।

इसके अलावा राजीव कुमार शुक्ला को आजमगढ़ में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), देवेंद्र प्रताप सिंह को प्रयागराज का अपर नगर आयुक्त, संदीप कुमार श्रीवास्तव को सिद्धार्थनगर का अपर जिलाधिकारी, मनोज प्रकाश को इटावा का अपर जिलाधिकारी, अंकित शुक्ला और नरेंद्र सिंह को कानपुर देहात का अपर जिलाधिकारी तथा आत्म स्वरूप श्रीवास्तव को सहारनपुर का अपर जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। विकास सिंह को गोंडा का उपजिलाधिकारी बनाया गया है।

संबंधित ख़बरें

CM योगी क्यों लिखते हैं जनता के नाम पाती? खुद दिया जवाब, बोले- ‘आपकी आवाज ही पाती की वास्तविक शक्ति’ सीएम योगी प्रदेश के युवाओं को बांटेंगे 25 लाख टेबलेट, बोले- ‘हमारा प्रयास युवा प्रतिभा के आड़े न आए संसाधनों का अभाव’ ‘पलट दिया अखिलेश’, ओवैसी ने साधा निशाना, चंद्रशेखर की तारीफ में पढ़े कसीदे अलीगढ़ में मंत्री संदीप सिंह के सगाई समारोह में दिखा CM योगी का दिलचस्प अंदाज, प्रेमलता सिंह की डांट और कल्याण सिंह की विरासत का किया जिक्र सपा-कांग्रेस के बीच सीट-शेयरिंग को लेकर 17 नवंबर को होगी अहम बैठक, कांग्रेस ने मांगीं 181 सीटें कांग्रेस को यूपी में कितनी सीटें चाहिए? सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा