यूपी में एमएलसी चुनाव के लिए आज ग्यारह सीटों पर मतदान
उत्तर प्रदेश में स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहा है। प्रदेश के 72 जिलों में वोटिंग सुबह आठ बजे शुरू हुई, जो शाम चार बजे तक चलेगी। शिक्षक खंड की छह और स्नातक खंड की पांच, कुल ग्यारह सीटों पर चुनाव हो रहा है।
इन सीटों पर 152 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं और कुल 14.28 लाख मतदाता वोट डालेंगे। इसके लिए 2,697 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। स्नातक खंड की पांच सीटों पर 74 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके लिए 11,85,706 मतदाता पंजीकृत हैं। शिक्षक खंड की छह सीटों पर 78 प्रत्याशी हैं और यहां 2,42,425 मतदाता हैं। मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि पोलिंग पार्टियां एक दिन पहले ही पहुंच गई थीं और मतदाताओं को फोटो पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य होगा।