मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

यूपी पुलिस ने साइबर ठगी के 635 करोड़ रुपये फ्रीज कराए

22 Oct 2026, 04:59 AM • मानवाधिकार मीडिया

उत्तर प्रदेश पुलिस ने पिछले एक साल में साइबर अपराध से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए 635 करोड़ रुपये विभिन्न बैंकों में फ्रीज कराए हैं, जिससे हजारों नागरिकों की गाढ़ी कमाई ठगों के हाथ जाने से बच गई। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने लखनऊ में पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अपराधियों के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति के तहत पुलिस कार्यप्रणाली सुधार की दस प्राथमिकताएं तय की गई हैं। नशा तस्करी के खिलाफ 2026 में अब तक छह हजार से अधिक तस्कर गिरफ्तार हुए, 36 हजार किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्त हुआ और 26 गिरोहों का भंडाफोड़ हुआ। सड़क सुरक्षा उपायों से दुर्घटनाओं में नौ प्रतिशत और मौतों में दस प्रतिशत की कमी आई है, जिससे एक हजार से अधिक जानें बचाई जा सकीं।

संबंधित ख़बरें

उत्तराखंड में वन्यजीव अपराधों पर लगेगी लगाम, गढ़वाल और कुमाऊं में बनेंगी वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल यूनिट Betul Crime News : महिला को ब्लैकमेल कर बदनाम करने की धमकी देने वाला 5 हजार रुपए का इनामी आरोपी गिरफ्तार दुर्ग में महिला ने सीलबट्टे से हमला कर भाई को उतारा मौत के घाट, चंद घंटों में खुला हत्या का राज मुंबई क्राइम ब्रांच में बड़ा फेरबदल, टाइगर श्रॉफ-रोहित शेट्टी फायरिंग केस छीने कांग्रेस के जिला महासचिव ने वकील को उतारा मौत के घाट, मामूली विवाद पर चलाई पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां बदायूं में अपराध बेलगाम: दातागंज के बाद सहसवान में बेरहमी से कत्ल, दहशत में पूरा जिला